OFSS Bihar 11th Admission Online Form 2026: तिथि बढ़ी (Extended)
Note – बिहार बोर्ड ने इंटर नामांकन (11th Admission) की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अप्रैल 2026 कर दी है। सभी छात्र समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म जरूर भर लें।
नामांकन का विस्तृत विवरण (Full Details)
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा सत्र 2026-28 के लिए इंटरमीडिएट (कक्षा 11वीं) में नामांकन हेतु ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बिहार बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और अन्य राज्यों के 10वीं पास छात्र भी इस पोर्टल के जरिए बिहार के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट लिस्ट (मैधा सूची) पर आधारित होगी, जो छात्रों के 10वीं के अंकों और उनकी कॉलेज चॉइस के आधार पर तैयार की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 08 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 अप्रैल 2026 (Extended) |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 25 अप्रैल 2026 |
| प्रथम मेरिट लिस्ट | जल्द घोषित होगी |
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों (General, OBC, SC, ST) के लिए आवेदन शुल्क ₹ 350/- निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम (Debit Card, Credit Card, Net Banking) से जमा किया जा सकता है।
पात्रता (Eligibility)
- अभ्यर्थी ने BSEB, ICSE, CBSE या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (High School) परीक्षा पास की हो।
- नामांकन सत्र 2026-2028 के लिए होगा।
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
Frequently Asked Questions (10 Important FAQs)
हमसे जुड़ें (Real IT Solution)
© 2026 Real IT Solution & Services | Admin: Aman
