🎓 कन्या उत्थान स्नातक ₹50,000 योजना – आवेदन गाइडलाइन
👉 आवेदन करते समय नीचे दी गई बातों का विशेष ध्यान रखें :
1. आवासीय प्रमाण पत्र :
आवासीय प्रमाण पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड होना चाहिए।
उसका स्पष्ट (क्लियर) PDF फाइल बनाकर ही अपलोड करें।
2. स्नातक पार्ट-3 मार्कशीट :
मार्कशीट की फोटो/स्कैन क्लियर और साफ़ दिखाई देनी चाहिए।
एक ही PDF फाइल बनाकर अपलोड करें।
3. मोबाइल नंबर :
आवेदन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है।
ओटीपी उसी नंबर पर आएगा, इसलिए मोबाइल चालू रखें।
4. आधार कार्ड से जुड़ा संदेह :
अगर आधार कार्ड में पिता का नाम है तो भी मान्य है।
अगर शादी हो गई है और आधार में पति का नाम व नया पता है तो भी कोई समस्या नहीं है।
✅ इस विषय में छात्राएं किसी भी तरह की भ्रांति न रखें।
5. बैंक खाता :
बैंक खाता सक्रिय (Active) और आपके नाम से होना चाहिए।
ध्यान दें, बैंक खाता आधार से सीडेड (DBT के लिए) होना अनिवार्य है।
सिर्फ आधार लिंक होना और सीडेड होना अलग-अलग चीज़ें हैं।
जिन छात्राओं का खाता आधार से सीडेड नहीं है, उनका भुगतान नहीं किया जाएगा।
👉 आप अपना आधार और बैंक सीडिंग स्टेटस बैंक में जाकर तुरंत चेक करवा लें।
भुगतान उसी खाते में आएगा जो आधार से सीडेड होगा।
✅ अगर छात्राएं ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करती हैं तो आवेदन में किसी तरह की समस्या नहीं होगी और भुगतान समय पर मिल जाएगा।
🖥 𝐑𝐄𝐀𝐋 𝐈𝐓 𝐒𝐎𝐋𝐔𝐓𝐈𝐎𝐍 𝐀𝐍𝐃 𝐒𝐄𝐑𝐕𝐈𝐂𝐄🖥
