NTPC :- CBT प्रथम में अभ्यर्थियों की रुचि कम, 16 दिन चली परीक्षा, 5 लाख में से 2.60 लाख ने ही दिया एग्जाम, आंसर-की अगले माह
CBT प्रथम की आंसर-की अगले माह |
एनटीपीसी पद • परीक्षा पूरी, आखिरी दिन करीब 51 प्रतिशत उपस्थिति रही, पांच जून से किया जा रहा था आयोजन
सीबीटी प्रथम में अभ्यर्थियों की रुचि कम, 16 दिन चली परीक्षा, 5 लाख में से 2.60 लाख ने ही दिया एग्जाम, आंसर-की अगले माह
एजुकेशन रिपोर्टर | अजमेर
रेलवे में एनटीपीसी ग्रेजुएट्स पदों पर भर्ती के लिए 16 दिन से जारी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) प्रथम का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवधि में इस परीक्षा के लिए कॉल किए गए 5 लाख 9 हजार से अधिक अभ्यर्थियों में से 2 लाख 60 हजार के आसपास ही अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। यानी औसतन 51 प्रतिशत उपस्थिति रही। आरआरबी द्वारा अब अगले माह आंसर की जारी की जाएगी। आरआरबी द्वारा एनटीपीसी पदों यानी मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक, स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक और कनिष्ठ लेखा सहायक सह टंकक पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी प्रथम का आयोजन 5 जून से किया जा रहा था। आखिरी दिन मंगलवार को करीब 5 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कॉल किया गया। इनमें से भी करीब 51 प्रतिशत ही अभ्यर्थी परीक्षा देने आए।
मंगलवार को गेगल सेंटर पर आरआरबी की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी । जो परीक्षा में नहीं बैठे उन्हें फीस रिफंड नहीं होगीः चेयरमैन आरआरबी अजमेर के चेयरमैन संजीव कुमार ने बताया कि आरआरबी का नियम है कि परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी प्रथम चरण की परीक्षा में बैठते हैं, उन्हें ही नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस लौटाया जाता है। एनटीपीसी में जो अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए, उन्हें फीस नहीं लौटाई जाएगी। उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को ही नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।
2024 सितंबर में जारी हुआ था विज्ञापन
आरआरबी ने एनटीपीसी के 8 हजार से अधिक पदों के लिए पिछले साल 13 सितंबर को विज्ञापन जारी किया था। 14 सितंबर से 13 अक्टूबर तक आवेदन लिए। यानी परीक्षा आवेदनों के करीब 7 माह बाद इस परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके बावजूद अभ्यर्थियों की उपस्थिति आधी ही रहना सवाल जरूर खड़े करती है। उपस्थिति कम रहने के पीछे मुख्य रूप से इन कारणों को जिम्मेदार माना जा रहा है। 1. एक साथ कई भर्तियां निकली 2. महिला अभ्यर्थियों आरआरबी द्वारा एनटीपीसी के का कम आना इस अलावा असिस्टेंट लोको पायलट, परीक्षा के लिए बड़ी आरपीएफ कांस्टेबल व एसआई संख्या में महिला के साथ ही जेई आदि पदों के लिए अभ्यर्थियों ने भी भी विज्ञापन जारी किए। इनकी आवेदन किए थे। प्रथम चरण की परीक्षाएं आयोजित लेकिन परीक्षा सेंटर कराई गई। अभ्यर्थियों की एक बड़ी दूर होने के कारण संख्या इन भर्ती परीक्षाओं में शामिल महिला अभ्यर्थियों की हो गईं। इसका असर सीबीटी प्रथम एक बड़ी संख्या ने की उपस्थिति पर पड़ा। परीक्षा से दूरी बनाई।
Real It Solution And Service
| Follow My WhatsApp Channel 𝗙𝗼𝗹𝗹𝗼𝘄 ❤ 𝗺𝗲╰┈➤ |
Click Here |
| Follow Me On Instagram For More Update 𝗙𝗼𝗹𝗹𝗼𝘄 ❤ 𝗺𝗲╰┈➤ |
Click Here |